Sunday 28 July 2013

अनुकरणीय व्यक्तित्व

मो. रफीक चौहान(एडवोकेट)

इतिहास गवाह है जब-जब इन्सान धर्म के मार्ग से विचलित हुआ है। तो उसे सही रास्ता दिखाने, धर्म के अनुसार चलने और मर्यादित जीवन बीताने के उद्देश्य से विभिन्न समय और देश-समाज में विभिन्न महापुरुषों और धर्मप्रवतकों ने जन्म लिए है। जिन्होंने उस समय की परिस्थितियों और आवश्यकता के अनुसार समाज और मानव में आई विकृतियों, बुराईयों और दोषों को दूर करने के लिए लोगों का मार्गदर्शन किया है। ऐसे में देश और काल की परिस्थितियों के कारण कुछ महापुरुषों और धर्म प्रवतकों की विचारधारों में सामाजिक और दार्शनिक पहलुओं पर नैतिकता की स्थापना पर बुनियादी अन्तर दिखाई देता है।

उन्होंने इन्सान के व्यक्तित्व के किसी एक पहलु पर अपेक्षाकृत अधिक बल दिया है। जैसे कि वेदान्त दर्शन शुद्ध रुप से अव्यावहारिक और घोर आत्मवादी है। जो संसार को माया मृग मरीचिका और जगतिक अस्तित्व को मात्र एक स्वप्न मानता है। वो कहते हैं “माया महा ठगिनी हम जानी, त्रिगुण फांस लिए कर बोले, बोले मधुर बानी” और “ जल में कुम्भ, कुम्भ में जल, कुम्भ फुटा जल जल ही समाना ये तत ना ज्ञानी जाना” जैसी उक्तियों को कह कर आत्मवादी पंथ के समथर्क इस दुनियां के अस्तित्व को नकारते और संसार को एक मुसाफिरखाना समझकर यूं कहते हैं। “ पानी केरा बुदबुदा, अस मानस की जात। देखत ही छिप जाएगा, जयों तारा प्रभात” अर्थात इन्सान का जीवन इस संसार में एक पानी के बुलबुले के समान है जो देखते ही देखते समाप्त हो जाता है।

इस के विपरित चार्वाक दर्शन शुद्ध् रुप से भौतिकवादी और स्वच्छंदता वादी है। जबकि मार्क्सवाद अर्थ प्रधान और फ्रायड मनोविश्लेषवादी काम प्रधान है। ये सभी इन्सान के कर्मों में मूल रुप से वसाना प्रभुत्व मानते हैं। जबकि बौद्ध् धर्म मूलत: पलायनवादी, दुखवादी और निराश भाव प्रधान है। दुसरी और मूर्ति पूजा और अवतारवाद अवैज्ञानिक तर्कों पर अधारित है। जबकि हम जिन्दगी रुपी नाव को एक-एक पहलु और एक-एक टुकड़े की पतवार के सहारे और भरोसे इस संसार रुपी सागर को पार नहीं कर सकते और न ही जिन्दगी के उसली मकसद को ही हासिल कर सकते।

जबकि हजरत मुहम्मद साहब (सल्ल0) का योगदान इस सन्दर्भ में मानव समुदाय के लिए महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय रहा है। आप की दृष्टि से इन्सान के जीवन का कोई ऐसा पहलु नहीं बचा। जिसके बारे में आपने अपने विचार व्यक्त न किए हों। आपकी शिक्षाएं शाश्वत सार्वकालिक, सम्पूर्ण और वैज्ञानिक हैं। जो दुनियां के अन्य धर्म प्रवर्तकों, दर्शनिकों, तर्कशास्त्रियों और चिंतकों में विशिष्ट स्थान प्रदान करती है। आपने जीवन-दर्शन, आत्मा-परमात्मा, जीवन-जगत, लोक-परलोक, अमल-उसुल, व्यक्ति और समाज में एक सुन्दर समन्वय व समांजस्य बैठाने का प्रयास किया है। आपने इन्सानों को एक निराकार ईश्वर के प्रति आस्था रखते हुए, संयम पूर्वक जीवन निर्वाह करने का संदेश दिया है। आपने दुनियां को मायावी नगर कहकर व्यक्तिगत, परिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों से भागने की बजाए अपने कर्म, व्यवहार और आचार विचार को उंचा उठाने पर बल दिया है।

उस समय के असभ्य समाज में प्रचलित कन्या-हत्या, नशा और मुर्ति पुजा जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए इस्लाम की शक्ल के रुप में जीवन की एक ऐसी बुनियाद रखी जो मुकम्मल, पुख्ता और वैज्ञानिक सोच पर आधारित है। जिसमें आदमी और औरत के किरदार को उंचा बनाने के लिए रोजा, नमाज, जकात, तौहीद और हज को एक मजबुत सीढ़ी बनाया गया है। रोजा और नमाज जहां जीवन में आत्म ज्ञान और चरित्र बल देता है वहीं इन्सान तौहीद से धार्मिक भटकाव से बचता है। जबकि जकात सामाजिक बराबरी और हज सामुहिकता एंव व्यापकता को बोध करती हैं।

हजरत मुहम्मद साहब (सल्ल0) ने विश्व समुदाय को एक ऐसा जीवन दर्शन प्रदान किया है जो बहुयामी है। जिसमें जीवन के पहलु पर मार्ग दर्शन किया है। आप नेता ही नहीं बल्कि कामयाब व्यापारी, सैनिक, चिंतक, धर्मोंपदेशक, तत्वचिंतक, दार्शनिक और तपस्वी के साथ एक सफल गृहस्थी भी थे। आपकी शिक्षा में अर्थशास्त्र, धर्म-आघ्यात्म, समाजशस्त्र, लोकव्यवहार आदि ज्ञान-विज्ञान की विभिन्न शाखाओं का सुन्दर निचौड़ है। जो शताब्दियों से विश्व के देशों और बुद्धिजीवियों को अपनी ओर आर्कषित करता आ रहा है। यहीं कारण है कि इस्लाम की शुरुआत छोटे से भौगोलिक तथा सामाजिक दायरे से हुई, जिसने देखते-देखते अब एक विशाल वट वृक्ष का रुप ले लिया है। यह इस लिए स्म्भव हो पाया है कि आपकी शिक्षाऐं वक्त की कसौटी पर सही उतरी है। इसी लिए दुनियां की हर जुबांन बोलने वालो ने इनको सहर्ष अपनाया है।
=================

No comments:

Post a Comment